देवास

खेत पर सोने गया पति तभी पत्नी ने फोन कर जीजा को दी खबर फिर…

mp news: एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी ने पति को जीजा के जरिए उतरवा डाला मौत के घाट..।

2 min read
Nov 24, 2024

mp news: मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक कत्ल की वारदात का खुलासा कर दिया है। घटना देवास जिले के पीपलरावां थाना इलाके के मुंडला गांव की है जहां 25 साल के युवक की खेत में सोते वक्त गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें युवक की पत्नी भी शामिल है। जिसने अपने जीजा के जरिए पति को मौत के घाट उतरवाया था।

पुलिस ने पूरे मामले की खुलासा करते हुए बताया कि मुंडला गांव के रहने वाले 25 साल के युवक लोकेन्द्र सिंह की 20 नवंबर की रात खेत पर सोते वक्त गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 21 नवंबर को परिजन जब लोकेन्द्र को ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे थे तो उसकी लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लोकेन्द्र की शादी एक साल पहले हुई थी और उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।



जांच के दौरान ये भी पता चला कि लोकेन्द्र अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। जब इस आधार पर मामले की जांच की गई तो लोकेन्द्र की हत्या की गुत्थी सुलझ गई। लोकेन्द्र की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी और अपने जीजा के जरिए वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस के मुताबिक 20 नवंबर की रात जब लोकेन्द्र घर से सोने के लिए खेत पर गया तो पत्नी ने शाजापुर जिले के खड़ी डोडिया गांव में रहने वाले जीजा गजेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद जीजा गजेन्द्र अपने साथी सिद्धू के साथ खेत पर पहुंचा और लोकेन्द्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
24 Nov 2024 06:51 pm
Published on:
24 Nov 2024 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर