
mp news: मध्यप्रदेश के सतना में दुल्हन को विदा कर घर लौटे एक डॉक्टर दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है। जिस वक्त पुलिस दूल्हे के घर पहुंची घर पर दूल्हा-दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारियां चल रही थीं लेकिन जैसे ही परिवारवालों ने पुलिस को घर के दरवाजे पर देखा तो हर कोई हैरान रह गा। आनन-फानन में वर-वधू के गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई उसके बाद पुलिस आरोपी दूल्हे को पकड़कर ले गई। दूल्हे पर उसके भाई की साली से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि पेशे से डॉक्टर आरोपी शिवाकांत रावत (30) रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। आरोपी रावत की शादी रीवा निवासी युवती से हुई है। शुक्रवार को आरोपी की बारात रीवा के लिए निकली इधर फरियादी 28 वर्षीय युवती थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 में शिवाकांत से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवाकांत ने मंदिर में शादी की उसके बाद समाज के सामने विधि-विधान से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक शिवाकांत उसकी बहन का देवर है और दूसरी लड़की से शादी करने के कुछ दिन पहले तक वो उसे शादी करने का झांसा दे रहा था। जब उसे उसकी शादी का पता चला तो वो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। शनिवार को जब दूल्हा शिवाकांत दुल्हन को लेकर वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
24 Nov 2024 03:26 pm
Published on:
23 Nov 2024 09:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
