
bees attack in sandipani school Nemawar in dewas (फोटो- freepik)
Bees Attack: मध्य प्रदेश में लगातार मधुमक्खियों के हमले में मामले बढ़ते जा रहे है। शनिवार को ही धार के ग्राम झिगरी बयड़ी में एक मृत्यु भोज के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था जिसमे एक व्यक्ति की मौत और 20 ग्रामीण घायल हो गए थे। अब देवास जिले के नेमावर में संचालित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों का झुंड स्कूल परिसर में आ घुसा। उस समय कक्षाओं में नियमित पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी चल रही थी। मधुमक्खियां तेजी से उड़ते हुए कक्षाओं और बरामदों के आसपास मंडराने लगीं जिससे विद्यार्थी और शिक्षक घबरा गए। (MP News)
कई बच्चे सुरक्षा के लिए कक्षाओं से बाहर निकल आए जबकि कुछ ने डेस्क के नीचे छिपकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र हथेल ने तुरंत सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बच्चों को शांत रहने के निर्देश दिए और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी। इस दौरान मधुमक्खियों ने एक छात्रा व शिक्षक अर्जुनसिंह तोमर को काट लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा की हालत सामान्य है जबकि शिक्षक तोमर को उपचार के लिए हरदा रेफर किया गया है।
उधर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन उपरांत कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा एक निजी स्कूल कराने का निर्णय लिया गया। सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से वहां पहुंचाया गया। इसके बाद केंद्राध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में परीक्षा प्रारंभ हो सकी। प्राचार्य राजेंद्र हथेल ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड संभवत: पास के किसी पेड़ से छत्ता टूटने के कारण परिसर में आया होगा। स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दूसरी जगह कराना आवश्यक समझा। नगर परिषद एवं वन विभाग से संपर्क कर मधुमक्खियों के छत्ते को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। (MP News)
Updated on:
23 Feb 2026 11:43 pm
Published on:
23 Feb 2026 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
