देवास

देवास में कहां दी एनआईए ने दबिश और क्या कर लिया जब्त

मोबाइल व सिम जब्त की, पूछताछ के बाद छोड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2023, 10:01 PM IST
देवास में कहां दी एनआईए ने दबिश और क्या कर लिया जब्त
देवास में कहां दी एनआईए ने दबिश और क्या कर लिया जब्त

देवास/सतवास.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम ने रविवार सुबह सतवास नगर के वार्ड क्रमांक-2 के मेवाती मोहल्ला के एक मकान पर दबिश दी। टीम ने यहां एक युवक से करीब चार घंटे पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया। टीम ने युवक का मोबाइल व सिम जब्त की है।

जानकारी के अनुसार एनआइए की टीम देवास पुलिस बल के साथ सुबह करीब छह बजे सतवास में लियाकत पिता इदू खान के घर पहुंची। एनआइए की 3 सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिलकुमार सिंह कर रहे थे। सर्च वारंट के साथ टीम ने युवक के घर में तलाशी ली। इसके बाद करीब चार घंटे युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ करने के साथ ही टीम ने युवक का मोबाइल व सिम जब्त की है।

हालांकि टीम ने किस मामले में पूछताछ की यह बात सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद मामले में कुछ राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत टीम सतवास भी आई थी। बताया जा रहा है कि युवक एक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। टीम ने उसे एनआइए मुख्यालय तलब किया है। उधर एनआईए की कार्रवाई के बाद दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि युवक से किस मामले में पूछताछ हुई है। पुलिस भी मामले में कुछ जानकारी नहीं दे पाई।

बल मुहैया कराया गया

मामले में एएसपी देवास जयवीरसिंह भदौरिया ने बताया सतवास में एनआइए की टीम आई थी। उन्हें बल मुहैया कराया गया है। टीम किस संबंध में आई थी इसकी जानकारी नहीं है।

Published on: