देवास

Dewas News: सुंदरकांड का कहकर पार्टी करने निकला शिवम, दोस्तों से बोला- नदी पार कर के दिखाता हूं, फिर वापस नहीं लौटा

Shivam Sengar Shipra River: देवास में शिप्रा नदी में डूबने से एक घर का चिराग बुझ गया। युवक घर से सुंदरकांड में जाने का कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
2 min read
Sep 21, 2026
dewas shivam sengar shipra river
Shivam Sengar Shipra River Accident: शिप्रा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक का निधन (फोटो सोर्स -Patrika)

Dewas Shivam Sengar Shipra River Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर-देवास जिले की सीमा से लगे मांगलिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर 25 वर्षीय युवक शिवम सेंगर की शिप्रा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। शिवम पिता सुरेंद्र सेंगर इंदौर जिले के मांगलिया का ही रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने घर से सुंदरकांड में जाने का कहकर निकला था। रविवार शाम करीब 5 बजे वह शिप्रा नदी में नहाने गया था जहां, गहरे पानी में जाते ही वह डूबने गया और उसका निधन हो गया। शिवम के साथ उसके चार दोस्त भी थे। पिता को शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना दी गई। घटना इंदौर जिले के शिप्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पार्टी करने शिप्रा नदी के पास गए थे

शिवम के दोस्त ने कहा कि शिप्रा नदी के पास शिवम सहित 4 दोस्त पार्टी करने आए थे। एन्जॉयमेंट के बाद शिवम को नदी में नहाने का मन हुआ। दोस्त के मुताबिक उसने, नहाने से मना कर दिया क्योंकि उसे नहाना नहीं आता था। इसके कुछ देर बाद शिवम जिस कंपनी में पहले जॉब करता था, वहां के कुछ दोस्त भी शिप्रा नदी की तरफ आ गए। वह गणपति विसर्जन करने के लिए आए थे। गणेशजी की आरती करने के बाद अचानक शिवम ने टीशर्ट उतारी और नदी की तरफ नहाने के लिए चला गया।

'मैं नदी पार कर के दिखाता हूं' कहकर शिवम गहरे पानी में गया और…..

सचिन ने बताया कि सचिन गहरे के पानी तरफ जाकर नहाने लगा और दोस्तों से बोला कि- 'तुम्हे अब मैं नदी पार कर के दिखाता हूं।' नदी पार करते समय वह डूब गया। सचिन ने बताया कि शिवम के पीछे हमारा एक और दोस्त जयसिंह था। जयसिंह ने शिवम को बचाने की कोशिश की। इसके बाद कुछ लोग नाव लेकर शिवम को रेस्क्यू किया। शिवम को रेस्क्यू करने के बाद उसे सीपीआर दिया गया लेकिन उसने आंख नहीं खोली। इसके बाद हमने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और शिवम को देवास जिला अस्पताल लेकर गई जहां, डॉक्टरों ने कहा कि- शिवम अब नहीं रहा…।

शिवम ने ही बनाया था प्लान

दोस्त सचिन परमार ने बताया कि शिवम ने उससे कॉल कर शिप्रा नदी के पास पार्टी करने जाने के लिए पूछा था। शिवम मुझे अपनी बाइक से लेने के लिए आया था क्योंकि मेरे पास बाइक नहीं थी। हम नदी के पास बने पावरहाउस के पास नहा रहे थे। वह अचानक नदी पार करने का बोलकर कूद गया। सचिन ने बताया कि सभी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

पीएम के बाद शिवम को ले गया परिवार

डॉक्टरों द्वारा शिवम को मृत घोषित करने के बाद देवास जिला अस्पताल में पीएम की प्रक्रिया कराई गई। पीएम के बाद शिवम को परिजनों को सौंप दिया गया। शिवम का अंतिम संस्कार उसके पैतृक स्थान पर किया जाएगा।

Updated on:
21 Sept 2026 03:13 pm
Published on:
21 Sept 2026 01:24 pm