धमतरी

धमतरी में 2 हजार 746 किसानों ने नहीं बेचा धान, अंतिम दिन सिर्फ 18 किसान खरीदी केंद्र, यह है बड़ी वजह

CG Paddy Purchase: जिलेभर में सिर्फ 18 किसानों ने 3,607 क्विंटल धान बेचा। इसके साथ ही सरकारी धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो गई। विभाग की ओर से खरीदी का अंतिम डाटा सोमवार को जारी किया जाएगा...

2 min read
Feb 05, 2024

CG Paddy Purchase: धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन सोसायटियों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को जिलेभर में सिर्फ 18 किसानों ने 3,607 क्विंटल धान बेचा। इसके साथ ही सरकारी धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो गई। विभाग की ओर से खरीदी का अंतिम डाटा सोमवार को जारी किया जाएगा।


बता दें कि धमतरी जिले में राज्य सरकार ने करीब 55 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। इसके लिए जिले के सभी 11 बैंक शाखाओं में कुल 1 लाख 24 हजार 406 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था, लेकिन धान खरीदी के अंतिम दिन तक कुल 1 लाख 21 हजार 660 किसान धान बेच पाए।

पंजीयन कराने के बाद भी 2746 किसान धान बेचने सोसायटी नहीं पहुंचे। इधर जिले में लक्ष्य से करीब 6 लाख क्विंटल ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। सहकारिता विभाग से देर शाम 6 बजे जारी डाटा के अनुसार धमतरी जिले में एक नवंबर से लेकर 4 फरवरी तक कुल 61 लाख 7 हजार 590 क्विंटल धान खरीदा गया है।


इसमें मोटा धान 30 लाख 57 हजार 604 क्विंटल, पतला धान 12 लाख 7 हजार 168 क्विंटल तथा सरना धान 18 लाख 42 हजार 817 क्विंटल शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 13 अरब 35 करोड़ 70 लाख 12 हजार 338 रुपए बताई गई है।


13 करोड़ कर्ज नहीं हो सका वसूल
सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खरीफ सीजन में खेती की तैयारी से लेकर बोनी तक करीब 1.24 लाख किसानों ने कृषि कार्य के लिए करीब 274 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। 1.21 लाख किसानों ने धान बेचकर करीब 261 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है।

4 हजार किसानों से अभी भी करीब 13 करोड़ रुपए का कृषि कर्ज वसूलना है। धान खरीदी के बाद भी शत-प्रतिशत कर्ज वसूली नहीं होने के बाद अब विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि कई किसानों ने निजी बैंकों से कृषि कार्य के लिए कर्ज लिया है। ऐसे में तय मियांद के बाद उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


धान खरीदी एक नजर में

समिति - किसान - धान - मात्रा राशि

करेली - 8339 - 414496 - 90,49,66,096

दरबा - 6717 - 321143 - 70,13,36,438

धमतरी - 17860 - 806997 - 1,76,95,22,800

मरौद - 6868 - 354602 - 77,45,29,271

नगरी - 19588 - 1068994 - 2,34,07,09,302

नारी - 4340 - 204492 - 44,65,39,189

भखारा - 9806 - 483904 - 1,05,72,11,793

कुरूद - 13167 - 700558 - 1,53,08,65,667

मगरलोड - 14801 - 774364 - 1,69,28,97,964

कोर्रा - 9466 - 466641 - 1,01,95,63,051

संबलपुर - 10708 - 511396 - 1,11,88,70,764

योग- 121660 - 6107590 - 13,35,70,12,338

Published on:
05 Feb 2024 02:28 pm
Also Read
View All