धमतरी

बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा, मची चीख-पुकार, आधा दर्जन लोग घायल

देर रात बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Mar 14, 2020
बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा, मची चीख-पुकार, आधा दर्जन लोग घायल
बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा, मची चीख-पुकार, आधा दर्जन लोग घायल

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देर रात बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा धमतरी जिले के सिहावा थाना इलाके के ग्राम रानीगांव से सांकरा मुख्यमार्ग पर हुआ। देर रात करीब ढाई बजे बरातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में बने पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया । जहां परस यादव (50) और छन्नू (20) दोनों को गंभीर चोट लगने के चलते जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार सभी लोग कुरुद इलाके के ग्राम नारी के रहने वाले है। जो सिहावा इलाके के एक गांव में बरात गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। सुबह घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की।

Published on:
14 Mar 2020 02:24 pm