धमतरी

धमतरी विधानसभा से एक ने भरा नामांकन, अजय चंद्राकर-पिंकी शाह समेत अन्य 14 ने खरीदा फार्म

केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर समेत पिंकी शाह, दिग्विजय सिंह कृदत्त, शत्रुघन साहू, कन्हैयालाल साहू समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

3 min read
Oct 27, 2018
धमतरी विधानसभा से एक ने भरा नामांकन, अजय चंद्राकर-पिंकी शाह समेत अन्य 14 ने खरीदा फार्म

धमतरी. धमतरी जिले की तीनों विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा के युवा नेता भागेश बैद ने बतौर निर्दलयी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर समेत पिंकी शाह, दिग्विजय सिंह कृदत्त, शत्रुघन साहू, कन्हैयालाल साहू समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। कलक्टे्रट परिसर में दिनभर काफी गहमा-गहमी रही। यहां सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किया गया था।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दूसरे चरण में कुल 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 26 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दिया। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही पहले दिन धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लडऩे के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

भाजपा, जोगी कांग्रेस, गोंगपा और पिछड़ा समाज पार्टी के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। इनमें से धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्टी प्रवक्ता भागेश बैद ने निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से अपना नामांकन भी रिटर्निंग आफिसर डा. सीआर प्रसन्ना के समक्ष जमा कर दिया है। इस बीच कलक्ट्रेट परिसर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का गहमा-गहमी का माहौल रहा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गौरतलब है कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्य सडक़ के दो मार्ग में से एक को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है। कलक्ट्रेट का भी एक गेट बंद कर सिंगल रास्ता बनाया गया हैं। मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। कलक्ट्रेट के बाहर, कंपोजिट भवन और सामने गार्डन क्षेत्र में बड़ी संख्या में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने के लिए कलक्टर ने आला अधिकारियों के साथ जायजा भी लिया।

मतदाता एक नजर में
विधानसभा पुरूष महिला थर्ड जेंडर योग मतदान केन्द्र
धमतरी 102538 106638 6 209182 255
कुरूद 97084 96750 5 193839 231
सिहावा 92505 966145 1 189120 247
कुल मतदाता 292127 300002 12 592141 733

इन्होंने खरीदा नामांकन फार्म
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहले दिन सिहावा विधानसा क्षेत्र के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पिंकी शाह, अकबर मंडावी (जोगी कांग्रेस), माखन मरकाम (भाशचेपा), धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए दिग्विजय सिंह कृदत्त (जोगी कांग्रेस), शत्रुघन साहू (आप), केवल सिंह नेताम सौराबांधा (गोगंपा), योगेन्द्र साहू बेन्द्रानवागांव (पिछड़ा समाज पार्टी), भागेश बैद, डा. गैंदलाल बंजारे छाती तथा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए अजय चन्द्राकर (भाजपा), कन्हैया लाल साहू (बसपा), तेजेन्द्र तोड़ेकर (आप), चन्द्रहास साहू ग्राम सेन्हाभाठा ने भी नामांकन पत्र खरीदा।

बनाए गए तीन काउंटर
जिले की तीनों सीटों के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए एक काउंटर बनाया गया है, लेकिन फार्म जमा करने के लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। इनमें धमतरी विधानसभा क्षेत्र का नामांकन पत्र कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सीआर प्रसन्ना के समक्ष जमा होगा। वहीं कुरूद क्षेत्र का फार्म रितेश अग्रवाल तथा सिहावा क्षेत्र का नामांकन निर्देशन पत्र अपर कलक्टर केआर ओगरे के समक्ष जमा होगा।

फार्म की कीमत 10 हजार
निर्वाचन आयोग ने चुनाव लडऩे के लिए सामान्य वर्ग के लिए नाम निर्देशन पत्र की कीमत 10 हजार रुपए रखी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 हजार रुपए निर्धारित है। इसके अलावा राष्ट्रीय पार्टी के लिए एक प्रस्तावक तथा निर्दलीय प्रत्याशी के लिए दस प्रस्तावक उसी विधानसभा क्षेत्र का होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें

यहां विधायक जी का दावा धराशायी! स्कूल में सफाई नहीं होती, हैंडपम्प की हालत भी खराब
Published on:
27 Oct 2018 03:50 pm
Also Read
View All