धमतरी

Fashion World: धमतरी में पहली बार हुई “ब्यूटी फैशन शो”, मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Dhamtari News: धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में वन डे मास्टर मेकअप क्लास, ब्यूटी एजुकेशन सेमीनार तथा ब्यूटी फैशन रनवे-2023 का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 4:32 PM IST
"Beauty Fashion Show" held for the first time in Dhamtari
धमतरी में पहली बार हुई "ब्यूटी फैशन शो"

Chhattisgarh News: धमतरी। छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज तथा फैशन वर्ल्ड को नया आयाम देने तथा मॉडलिंग के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं को एक सशक्त प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में वन डे मास्टर मेकअप क्लास, ब्यूटी एजुकेशन सेमीनार तथा ब्यूटी फैशन रनवे-2023 का आयोजन किया गया। इस एक्सक्लुसिव लाइव फैशन शो में धमतरी समेत प्रदेश के अनेक शहरों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन तथा क्षितिज इंडिया एंटरटेनमेंट एंड इवेन्ट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा अभा नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी तथा छत्तीसगढ़ कलाएं साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद के सहयोग से किया गया था। धमतरी में पहली बार आयोजित किए गए स्टेट लेवल ब्यूटी फैशन (cg news) रनवे शो में जिन मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने टैलेंट को प्रदर्शित किया, उनमें प्रमुख रूप से प्रथम स्थान गोल्डी बेगड़े, द्वितीय झरना पटेल, तृतीय स्थान रूबल पाहुजा, प्रियांसा ठाकुर ने प्राप्त किया।

रैम्प वॉक शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रैम्प वॉक शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमा बंजारे, प्रियांशी ठाकुर, गरिमा साहू, हर्षिता कंसारी, तरुण मानिकपुरी, वंशिका कंसारी, अमन मल्होत्रा, करण साहू द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। मॉर्डन मेकअप एवं फैंसी ड्रेस में विभिन्न जिले से आई हुई मॉडल्स ने रैम्प पर अपने टैलेंट को प्रदर्शित किया। फैशन रनवे शो का विशेष (dhamtari news) आकर्षण छत्तीसगढ़ी फैशन राउंड था, जिसमें लता साहू, गोल्डी बेगड़े, निधि साहू, प्रियांश ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोशाक एवं आभूषण के साथ छत्तीसगढ़ की कला, लोक संस्कृति की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला सह संयोजिका कविता खान, दीपक भास्कर, सुशीला ठाकुर, सरिता सिंह, अंजनी कोसरे, चन्द्रकांति नागे, खुशबू जैन, कविता देवांगन, पूजा साईरानी, ज्योति सार्वा, शीतल मारको, भानुमति साहू, लता साहू, अनीता ध्रुव, लाभेश्वरी नेताम, कोमल पाहुजा, यामिनी देवांगन, रेखा पाल, पुष्पलता मानिकपुरी, उमेश्वरी देवांगन आदि मौजूद रही।

Published on: