24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM का बड़ा फैसला- अब आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए लागू होगा आरक्षण, इन वर्गों को मिलेगा लाभ

Raipur News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तथा हिन्दी माध्यम स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Jun 2023, 1:54 PM IST

Reservation will be applicable for admission in Atmanand schools

CM का बड़ा फैसला- अब आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए लागू होगा आरक्षण

Swami Atmanand Schools : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तथा हिन्दी माध्यम स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आने वाले समय में कक्षा पहली में प्रवेशित विद्यार्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक ली। इसमें सदस्यों ने आत्मानंद स्कूल में आरक्षण व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद सीएम ने इसे लागू करने की बात कहीं है।

इस दौरान सीएम ने कहा, राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों सहित अनुसूचित जाति वर्ग को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद (Swami Atmanand Schools) का गठन किया गया है। इस परिषद द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार को परामर्श दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी ने समिति के खाते से पार किए 23 लाख रुपए, पहले भी कर चुके हैं ये कांड

अभियान चलाकर करे छात्रावासों का निरीक्षण

सीएम ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अभियान चलाकर छात्रावासों का निरीक्षण करें और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था करें। सीएम ने कहा, जिन संभागों में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर छात्रावासों के उन्नयन (cg news) तथा सीटों की संख्या में वृद्धि की जाए। बैठक में सदस्य ने सुझाव दिया कि कोरोना की आपदा के दौरान लोगों का दाह संस्कार करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाए। बैठक में मंत्री व परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सहित परिषद के सदस्यगण और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सीएम बोले- ग्रामीणों को विश्वास में लेकर चलाए नक्सल अभियान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही कहा, स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान चलाए। सीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाबलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई तथा सुरक्षाबलों के कैम्पों में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़े: ठगों ने अपनाया ये नया पैतरा, छत्तीसगढ़ दिल्ली समेत देश के कई अफसरों को झांसा देकर की लाखों की ठगी

बैठक में सीएम ने कहा, राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरुद्ध सफलतापूर्वक चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है, जिससे आम (raipur news) जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने भी कहा। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अब सड़कें नहीं कटती

बैठक के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए, नक्सल प्रभावित इलाकों में सडक़ों के साथ ही विकास कार्य करवाए जा रहे है। अब वहां सडक़ों को काटा नहीं जा रहा है। बल्कि स्थानीय नागरिकों को समझ आ गया है कि यह सडक़ फोर्स के जवान नहीं उनके आवागमन के लिए बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े: महंगाई का पारा हाई: टमाटर- हरी मिर्च रुपए 100, राहर दाल भी अब रुपए 155

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग