24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: कांग्रेस संगठन में फेरबदल को लेकर सैलजा बोली- रवि घोष ही होंगे संगठन महामंत्री, अभी भी आदेश का इंतजार

Raipur Politics News: कांग्रेस संगठन में महामंत्रियों के फेरबदल के मामले को लेकर अभी भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Jun 2023, 2:33 PM IST

Selja said - Ravi Ghosh will be the general secretary of the organization

CG Politics: सैलजा ने कहा- रवि घोष ही होंगे संगठन महामंत्री

CG Politics News: रायपुर। कांग्रेस संगठन में महामंत्रियों के फेरबदल के मामले को लेकर अभी भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि संगठन व प्रशासन महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष के पास ही रहेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यदि आदेश जारी नहीं किया है, तो वो कर देंगे। इसके बावजूद देर शाम तक विधिवत आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि प्रभारी सैलजा ने 22 जून को फेरबदल रद्द करने के लिए पत्र भी लिखा था।

कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने कहा, प्रदेश सचिवों और संयुक्त महासचिवों की भी सूची आनी है। कई जगह पर पीसीसी फेरबदल करना चाहता है, तो हम सब चीजें एक साथ कर देंगे। मैंने प्रदेश अध्यक्ष मरकाम से कहा है कि यह ठीक नहीं होगा कि हम चार-पांच लोगों का करें। बहुत से लोग है। उनकी उम्मीदें भी है। एक साथ ही सूची जारी कर देंगे। उन्होंने कहा यह अस्थायी काम है। आने (cg politics news) वाले समय में पार्टी में और नियुक्तियां भी करनी है, तो प्रभार भी बदलेगा। इनसे बातचीत हुई कि यह सारा काम एक साथ कर देंगे।

यह भी पढ़े: CM का बड़ा फैसला- अब आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए लागू होगा आरक्षण, इन वर्गों को मिलेगा लाभ

हम उपलिब्ध बता रहें, भाजपा नाकामी

एक सवाल के जवाब में प्रभारी सैलजा ने कहा, भाजपा का चेहरा लोगों के सामने आ गया है। हम अपनी उपलिब्धयों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं और वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए जा रहे हैं। दोनों में बहुत फर्क है। लोगों की भावना आज कांग्रेस पार्टी के साथ है, क्योंकि हमने काम करके दिखाया है।

मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष से वन-टू-वन चर्चा

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रभारी सैलजा और प्रदेश मरकाम की मौजूदगी में मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी ने सभी से वन-टू-वन चर्चा की और संगठन के कामकाज की समीक्षा की। सैलजा ने कहा, पार्टी के लोगों के साथ बातचीत होते रहती है। उनके कार्यों की जानकारी ली। संगठन की सरंचना के बारे में बातचीत हुई। अभी हमार बूथ चलो (raipur politics news) अभियान चल रहा है। हर बूथ में हमारे लोग पहुंचे। वहां की कमेटियां लगभग बन गई है। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। प्रदेश सरकार के काम और पार्टी के विचारधारा को बताने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा के बाद लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। हम दोनों की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी ने समिति के खाते से पार किए 23 लाख रुपए, पहले भी कर चुके हैं ये कांड