धमतरी

मासूम बच्ची के दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपाईयों ने खोला मोर्चा, CM बघेल के खिलाफ की नारेबाजी…..आरोपी को फांसी देने की मांग

Dhamtari News: कुरूद क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपाईयों ने मोर्चा खोल दिया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2023
BJP workers burnt the effigy of CM in rape case
दुष्कर्म मामले में भाजपाईयों ने CM का पुतला फूक

Chhattisgarh News: धमतरी। कुरूद क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपाईयों ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धारण कर धरना दिया गया। एसडीएम दफ्तर के समक्ष पुतला भी फूंका।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों कुरूद थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद भाजपाईयों ने बढ़ते अपराध और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया हैं। दोपहर एक बजे विधायक रंजना साहू की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर धरना शुरू कर दिया। दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस बीच (CG Hindi News) पुतला को छीनने के दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच झुमा झटकी भी हुई। पश्चात एसडीएम दफ्तर पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रकला पटेल, पूर्व महापौर अर्चना चौके, कविन्द्र जैन, मोनिका देवांगन, सुमिता पंजवानी, डा. बीथिका विश्वास, ईश्वरी पटवा, नम्रता माला पवार, हेमलता शर्मा, प्रियंका सिन्हा, जागेश्वरी साहू, श्यामा देवी साहू, रूपाली ध्रुव, दमयंतीन साहू, रितिका यादव, संगीता जगताप, दमयंतीन सिन्हा, भारती खंडेलवाल, ईश्वरी नेताम, सरिता साहू, विजय साहू,कैलाश सोनकर, नरेन्द्र रोहरा, वेदप्रकाश साहू, देवेश अग्रवाल, सूरज शर्मा, अभिषेक शर्मा, आदि शामिल थे।

Updated on:
02 Aug 2023 06:44 pm
Published on:
02 Aug 2023 06:44 pm