धमतरी

तीज पर घर जाने बहन कर रही थी इंतजार, भाई लौटा मगर इस हाल में

नेशनल हाइवे में मौत बनकर दौड़ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Sep 10, 2018
तीज पर घर जाने बहन कर रही थी इंतजार, भाई लौटा मगर इस हाल में

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नेशनल हाइवे में मौत बनकर दौड़ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो महिला समेत एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद रायपुर के ग्राम दलदल सिवनी में मातम छा गया है। बताया गया है कि वे तीजा लेने चाराम जा रहे थे।

घटना रविवार की अलसुबह की है। पुलिस ने बताया कि दलदल सिवनी निवासी ताराबाई (40) पति राजेश शिंदे, त्रिवेणी (60) पति कृष्णा कंवर और रिंकू (20) पिता रामकृष्ण देवांगन बाइक क्रमांक-सीजी-25-5442 में सवार होकर बहन के ससुराल तीजा लेने के लिए चारामा जा रहे थे, तभी गागरा पुल के पास इमली लेकर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक- आरजे-11-जीबी-2007ने उसे अपनी चपेट मेंं ले लिया।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे ही फंस गई और उसमें सवार युवक रिंकू देवांगन समेत महिला त्रिवेणी बाई और ताराबाई दूर फेंका गए। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल भिजवा दिया। बताया गया है कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध कर खोजबीन की जा रही है।

कुरूद के टीआई, प्रणाली बैद ने बताया पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

पिछले ग्यारह सालों के रिकार्ड पर गौर करेंं तो नेशनल हाइवे मेंं तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनो के चलते अब तक 3927 सडक़ दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें से 3119 लोग घायल हो चुके है जबकि 884 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके बाद भी पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें

हादसा: बहन के घर जा रहे भाई और दो महिला की हो गई दर्दनाक मौत, खुशियां बदली मातम में
Published on:
10 Sept 2018 11:20 am
Also Read
View All