धमतरी

Human Trafficking: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का मामला, कांकेर-धमतरी की 35 युवतियां झारखंड में कैद, 8 सकुशल बरामद

Human Trafficking: 16 युवतियां और धमतरी जिले समेत अन्य कुछ इलाकों की करीब 30 युवतियों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने के नाम पर झारखंड के गढ़वा जिले ले जाया गया था, जहां युवतियों को कुछ दिन ट्रेनिंग भी दी गई।

2 min read
May 09, 2026
35 युवतियां झारखंड में कैद (Photo Patrika)

Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। कांकेर समेत धमतरी जिले और आस पास के अन्य क्षेत्रों से करीब 35 युवतियां नौकरी के झांसे में आकर झारखंड के गढ़वा में में फंस गई है, मामला तब सामने आया जब दुर्गुकोंडल ब्लॉक की एक युवती ने एक वीडियो बनाकर अपने एक मित्र को भेजा और मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद युवक ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता को इससे अवगत करवाते हुए मदद मांगी जिसके बाद पूरा मामला प्रशासन तक पहुंचा और युवतियों के रेस्क्यू का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि दुर्गुकोंडल क्षेत्र की करीब 16 युवतियां और धमतरी जिले समेत अन्य कुछ इलाकों की करीब 30 युवतियों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने के नाम पर झारखंड के गढ़वा जिले ले जाया गया था, जहां युवतियों को कुछ दिन ट्रेनिंग भी दी गई लेकिन इसके बाद युवतियों के साथ उक्त कंपनी के लोगो का व्यवहार बदल गया और उन्हें एक अलग स्थान में ले जाकर रख दिया गया।

ये भी पढ़ें

CG Human Trafficking: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग को 1.5 लाख में बेचकर देह व्यापार में धकेला

गढ़वा में छत्तीसगढ़ से मिले इनपुट पर कार्रवाई

गढ़वा पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर व धमतरी जिला प्रशासन से मिले इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय स्थित छतरपुर मोड़ के पास एक घर में छापेमारी कर आठ युवतियों को बरामद किया। सभी युवतियां बालिग पाई गईं। प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

गढ़वा पुलिस b भी स्पेशल टीम बनाई है

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की गढ़वा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और स्पेशल टीम बनाई है, जिसने युवतियों की तलाश और जांच अभियान शुरू कर दिया है। इन युवतियों से जबरन काम कराए जाने की बात भी कही जा रही है, जो जांच के बाद क्लीयर होगा।

अपनी इच्छा से काम के लिए गई

कलेक्टर ने बताया कि कुछ युवतियां बालिग हैं और वो अपनी इच्छा से काम करने गई हैं। एक लड़की ने बंधक बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गढ़वा जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में है।

जांच जारी है और सभी लड़कियां कांकेर जिले की नहीं है। जल्द ही मामला क्लियर हो जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि लड़कियां वहां कैसे पहुंची है इस बात की जांच जारी है। जैसे ही स्थिति क्लियर होती है टीम वहां जाकर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें वापस लाएगी।

सूचना मिलते ही झारखंड के गढ़वा जिले के प्रशासन और पुलिस से संपर्क कर युवतियों के रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और युवतियों और कंपनी के लोगो से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही युवतियों को सकुशल वापस लाया जाएगा। नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर कांकेर

ये भी पढ़ें

Crime News: बालोद में लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला, महिलाओं से कराई जा रही थी लोडिंग, बिना अनुमति काटे गए 122 पेड़
Published on:
09 May 2026 03:09 pm
Also Read
View All