CG Crime: गांजे को सूटकेस में छुपाकर रायपुर की ओर ले जा रहे थे। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 89 हजार रूपए बताई जा रही है।
CG Crime: धमतरी में बस यात्री बनकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रही दो महिलाओं को बोराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35.783 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। गांजे को सूटकेस में छुपाकर रायपुर की ओर ले जा रहे थे।
बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 89 हजार रूपए बताई जा रही है। दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी बाजीगर बस्ती फरीदकोट वार्ड क्रमांक-24 निवासी रेखा रानी (30) पति अजय कश्यप तथा दूसरी महिला दतिया पोस्ट खामनी जिला नवरंगपुर (स्थायी पता- मथुरा उत्तर प्रदेश) निवासी कोमल चौधरी (२९) पति चैतराम हैं।