धमतरी

CG Murder Case: बहन की सगाई के दूसरे दिन भाई की हत्या, नहर में मिला हाथ-पैर बंधे हालात में लाश, सनसनी

Murder Case: बहन की सगाई के दूसरे दिन भाई की हत्या हो गई। एक युवक उसे घर से बाइक पर बिठाकर साथ ले गया और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 11:45 AM IST
CG Murder Case

CG Murder Case: बहन की सगाई के दूसरे दिन भाई की हत्या हो गई। एक युवक उसे घर से बाइक पर बिठाकर साथ ले गया और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। 23 साल के युवक का शव 48 घंटे बाद पुलिस को घर से 30 किमी दूर नहर में मिला है। महानदी मुख्य नहर में बुधवार को सिर्री पुल के पास एक युवक की पानी में तैरते लाश मिली। युवक की पहचान कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में की गई। युवक के हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे।

बिरेझर पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे लाश मिलने की सूचना मिली। महानदी मुख्य नहर में ग्राम सिर्री पुल के पास पानी में जो लाश मिली है वह कंडेल के युवक की है। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाले। मृत युवक के दोनों हाथ, पैर रस्सी से बंधे थे।

सिर पर चोट के निशान

मृत युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक को बांधकर सिर में वार करने के बाद नहर में फेंक दिया होगा। मृतक कंडेल निवासी किशोर साहू पिता चन्द्रहास साहू (24) वर्ष पिछले 2 दिनों से लापता था। बहरहाल कुरुद एसडीओपी रागिनी मिश्रा, टीआई अरुण साहू, बिरेझर चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू सहित सायबर पुलिस बल मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। लाश की स्थिति देख पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

CG Murder Case: दोस्त ही निकला कातिल

कुरूद एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि किशोर साहू की हत्या हुई है। नहर में लाश हाथ-पैर बंधी मिली है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मारकर उसे फेंका गया या फिर हाथ-पैर बांधकर जिंदा फेंका था। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर 5 लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना का खुलासा 10 अक्टूबर को होगा। जिस दिन युवक घर से गायब हुआ एक दिन पहले ही उसकी बहन की सगाई हुई थी।

नहर में लाश मिलने के बाद एसडीओपी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। कॉल डिटेल्स निकालकर हत्यारे तक पहुंची पुलिस एसडीओपी रागिनी मिश्रा को प्रारंभिक जांच में ही हत्या की संभावना हुई। मृतक किशोर साहू की कॉल डिटेल्स देर शाम तक निकलवा ली गई। इसके आधार मृतक के दोस्तों को हिरासत में लिया। 5 लोगों से पूछताछ हुई, जिसमें से एक युवक ने हत्या करना स्वीकारा है।

Updated on:
10 Oct 2024, 11:45 AM IST
Published on: