रविवार को शहर में एक हृदयविदारक घटना घटी। दोपहर करीब 12 बजे श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाली प्रियंका सिंह फेसबुक पर लाइव हुई और कहा कि तीन साल से उसे व उसकी दोनों बेटियों को एक नेता, डॉक्टर, वकील समेत अन्य लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इस (Bilaspur Suicide News) वजह वह सो तक नहीं पा रही है, जिसके चलते आत्महत्या करने जा रही है। इस वीडियो के साथ ही उसने एक अन्य वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें जिन-जिन पर उसने आरोप लगाया था, उनके घरों का लोकेशन भी अपलोड था। इधर फेसबुक पर इस वीडियो को देखते ही प्रियंका के जान-पहचान वालों में हड़कंप मच गया।