रायगढ़ पुलिस ने जिलेवासियों और आयोजकों से अपील की है कि वे अपने कार्यक्रम में वालंटियर तैनात करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, डॉयल 112 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।