Navratri 2024: त्योहारी सीजन के शुरू होते ही इलेक्ट्राॅनिक सामानों की खरीदी बढ़ी है। नवरात्रि के शुरू होते ही लोग टीवी, फि्रज, वाशिंग मशीन, एसी, मोबाइल से लेकर अन्य सामानों की खरीदी कर रहे है। इलेक्ट्रानिक कारोबारी मंशा मेघानी ने बताया कि पिछले काफी समय से बाजार में मंदी छाई थी। लेकिन, इसमें ग्रोथ देखने को मिला है। प्रदेशभर में इस बार 500 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।