8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Suicide Case: दंपति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दीवार पर लिखा- सोसाइटी अध्यक्ष से तंग आकर दे रहे जान..

Suicide News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Sep 2024, 3:19 PM IST

Suicide case

Bilaspur Suicide Case: आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान टेलर और उसकी पत्नी ने शनिवार को लखराम के सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों लखराम में बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। आत्महत्या वाले कमरे में दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। रतनपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के अकलतरी में रहने वाले परसराम देवांगन 60 वर्ष टेलरिंग का काम करता था। वर्तमान में अपनी पत्नी पार्वती देवांगन 55 वर्ष के साथ ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहते थे। वे यहां पर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे। जबकि बच्चे ग्राम अकलतरी में रहते हैं। शनिवार सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव वालों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जिस कमरे में दोनों ने फांसी लगाई, वहीं दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है।

यह भी पढ़े: Bilaspur Suicide News: पेड़ पर लटकती मिली बुजुर्ग की लाश, इस हाल में देख लोगों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Suicide News: काम दिलाने के बहाने बुलाया, अब हटाया जा रहा

दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। यह भी लिखा है कि वह टेलरिंग का काम करता था। उसे अध्यक्ष ने ही से काम दिलाने के नाम पर बुलाया था। अब वह काम से हटाने जा रहा है।

लखराम के देवांगन समाज सामुदायिक भवन में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दीवार पर उन्होंने सोसाइटी के अध्यक्ष का नाम लिखा है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के साथ ही 200 रुपए बिजली बिल और रहने के बदले किराए का भी जिक्र किया है। मामले में मर्ग कायम (Suicide News) कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रजनीश सिंह, टीआई रतनपुर थाना