Balod Suicide Case: बालोद डौंडी ब्लॉक के ग्राम घोटिया में प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार कुमेटी के आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने सार्वजनिक किया है। ओड़गांव स्कूल के प्रधानपाठक देवेंद्र कुमेटी ने सुसाइड नोट में पूर्व वनमंत्री मोहमद अकबर, हिरेन्द्र नेताम, सलीम खान, प्रदीप ठाकुर पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है।