CG Forest Guard Bharti 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से वनरक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर को होगी। इन पदों के लिए प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए व्यापमं की बेवसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन और परीक्षा जिला चयन करना अनिवार्य है।