कुसमी. Suicide in love affair: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पहरी में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide in love affair) कर ली। दरअसल किशोरी प्रेमी से शादी करना चाहती थी, इसी वजह से वह कुछ समय पहले उसके साथ घर से फरार हो गई थी। परिजनों ने नाबालिग होने की वजह से शादी से मना कर लिया तो उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।