दरअसल, मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी निवासी धनुष यादव (74 वर्ष) ने मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे घर के पीछे बाड़ी में बेर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।