7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide News: सुकमा में CRPF के हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, असम का था निवासी, 20 दिन में 4 की मौत

Sukma News: सुकमा में शनिवार को एक बार फिर सुरक्षा बल के जवान की खुदकुशी का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में अब तक पांच जवानों ने खुदकुशी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Sep 2024, 1:32 PM IST

CG Suicide News

CG Suicide News: बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों में आत्महत्या के मामले फिर बढ़े हैं। बीते 20 दिन में 5 जवानों ने खुद को गोली मारी है जिसमें से चार की मौत हो गई। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को सुकमा जिले के गादीरास में सीआरपीएफ-डी 226 बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। यह 20 दिन में चौथी आत्महत्या थी।

मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। कांस्टेबल विपुल बईया उम्र 45 वर्ष असम के रहने वाले थे। वे हाल ही में 15 दिनों की छुट्टी पूरी कर 7 तारीख को ही गादीरास सीआरपीएफ कैप लौटे थे। शनिवार को कैंप के बाथरूम में उनकी लहुलुहान लाश मिली। उन्होंने खुद की सर्विस राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब से वे छुट्टी से लौटे थे तब से परेशान थे। परेशानी का कारण सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े: CG Breaking News: बीजापुर में जवान के बंदूक से चली गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान प्रधान आरक्षक ने तोड़ा दम

CG Suicide News: 10 साल में 430 जवानों ने की आत्महत्या

आंकड़े बताते हैं कि बस्तर में सबसे ज्यादा सीआरपीएफ के जवानों ने आत्महत्या की है। 10 साल में 430 जवानों ने खुदकुशी की है। 80 प्रतिशत मामलों में जवानों ने छुट्टी से लौटने के बाद आत्महत्या की है। जानकार कहते हैं कि जंगलों में लगातार ड्यूटी करते हुए जवानों में डिप्रेशन हावी हो जाता है और वे आत्मघाती कदम उठा लेते हैं।

जंगल में वे मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से परिवार से भी कट जाते हैं। साथ ही और कोई मनोरंजन का साधन नहीं होता इसलिए भी वे तनाव में रहते हैं। छुट्टी से लौटने पर घर की याद में वे इस तरह का कदम उठा लेते हैं।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. पहली बार सरेंडर नक्सली बने पुलिस आरक्षक, गोलीबारी छोड़ अब करेंगे देश की सेवा

कवर्धा जिले में सक्रिय रहे दो नक्सलियों को सरेंडर करने के बाद शासन की नीतियों का लाभ मिलने लगा है। दोनों नक्सलियों को पुलिस आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई, जो अब हिंसा के रास्ते को छोडक़र शांति की राह में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. नक्सलियों ने काटा पूर्व सरपंच का गला, इधर 18 लोगों को और मारना चाहते हैं…

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम नागाराम में नक्सलियों द्वारा देर शाम पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच हेमला सुकलाल की हत्या कर दी। वहीं नक्सलियों की चेतावनी से भयभीत एक महिला हेमला सन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां पढ़े पूरी खबर…