बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर पर धंस गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर जवान खून से लथपथ था। फौरन घायल को अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान जा चुकी थी। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।