छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग हुई थी। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने जमकर चुनावी प्रचार किया। इसके बाद भी कांग्रेस अपनी सीट नहीं बचा पाई और उन्हें करारी हार मिली थी। देखना यह दिलचस्प रहेगा कि क्या इस बार राहुल व मल्लिाकार्जुन खरगे का दौरा असर दिखाएगा या नहीं?