धमतरी

CG News: आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर बीजीएल, रायफल व विस्फोटक सामग्री बरामद

CG News: नक्सल सर्चिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र थाना मैनपुर जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026

CG News: धमतरी के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस डीआरजी की टीम को नक्सल सर्चिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र थाना मैनपुर जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़ जिला गरियाबंद से नक्सलियों द्वारा छुपाकर एवं डम्प कर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया।

जंगल से 1 नग बीजीएल बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल,1 नग 8 एमएम रायफल,3 नग बीजीएल ग्रेनेड,8 नग बीजीएल के खाली कार्टिज, गन पाउडर - 25 ग्राम,1 नग पोच बरामद किया गया।

Published on:
07 Feb 2026 10:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर