धमतरी

रात में संदिग्ध लड़का-लड़कियों का रहता है आना-जाना.. लोगों ने SP को बताई ये बात, मची खलबली

CG News: देह व्यापार की आशंका पर स्थानीय लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है। बताया कि इलाके में अचानक संदिग्ध लड़का-लड़कियों का आना जाना बढ़ गया है…
2 min read
Oct 16, 2025
CG News, crime news
देह व्यापार की आशंका पर स्थानीय लोगों एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है। ( Photo - AI )

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से लगे गांव के लोग रात में संदिग्ध लड़का-लड़कियों के आने जाने से परेशान हो गए है। लोगों को शक है कि सूने मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा होगा। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। ग्रामीणों की माने तो बीते एक महीने से संदिग्ध लड़का-लड़कियों आना जाना है

नेशनल हाइवे मार्ग पर स्थित मकान देह व्यापार की आशंका

धमतरी के श्यामतराई क्षेत्र के ग्रामीणों ने श्यामतराई स्थित नेशनल हाइवे मार्ग पर स्थित एक मकान में अनैतिक कार्य (देह व्यापार) की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ( CG News ) कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की है। साथ ही ग्रामीणों ने अपना नाम गुप्त रखकर जांच करने की पुलिस से मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम श्यामतराई धमतरी शहर का सबसे नजदीक का गांव है।

CG News: किराए के मकान में देखा गया संदिग्ध लड़का-लड़की

यहां शहर के कुछ लोग मकान बनाकर या कुछ किराए के मकान में निवास कर रहे हैं। नहर किनारे एक मकान में संदिग्ध महिला व पुरूषों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय ये लोग ज्यादा दिखाई देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति देखने को मिल रही है। मकान में बाहर की लड़की-लड़कों को आते-जाते कई बार देखा गया है। इससे आभास होता है कि यहां पर देह व्यापार होता होगा। उन्हाेंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस नहीं कर रही जांच

शहर सहित शहर से लगे कुछ गांवों में लगातार संदिग्ध देखे जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट के पीछे, अंबेडकर चौक के पास कालोनी, रत्नाबांधा रोड में विवेकानंद कालोनी, लालबगीचा, पीडी नाला के एक लॉज, अधारी नवागांव क्षेत्र के पास, हरफतराई रोड के पास भी बाहर के लड़के-लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की, लेकिन पुलिस यहां जांच करने भी नहीं पहुंची। संबंधित क्षेत्र के लोग पुलिस से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
16 Oct 2025 06:45 pm
Published on:
16 Oct 2025 06:40 pm