
धमतरी. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके है। धमतरी जिले की धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा सीटों के लिए आज 5.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। यहां कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे है।
कलेक्टर ने लाइन में लगकर किया मतदान
आज सुबह 7 बजे से ही रुद्री मतदान केन्द्र में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर डॉ सी आर प्रसन्ना ने लाइन में लगकर किया मतदान किया। यहां शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुरक्षा के लिए पैरा मिलीट्री फोर्स और पुलिस के जवान तैनात है। प्रत्येक मतदान केंद्र में सेल्फी जोन बनाया गया है । मतदान का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे होगा।
वोट के लिए इनमें से एक दस्तावेज जरूरी
निर्वाचक फोटो पहचान पत्र वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज पासपोर्ट ड्राइविंग लाईसेंस फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र फोटोयुक्त पासबुक पैन कार्ड स्मार्ट कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्चीसांसदों-विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए पहचान पत्र आधार कार्ड