
धमतरी. चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान का लाभ देने समेत अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि घोषणा पत्र में वादा करने के बाद भी सरकार ने पूरा नहीं किया। हम अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद में जाकर संघर्ष करेंगे। उधर, आंदोलन के चलते शासकीय दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। कई कार्यालयों के ताले तक नहीं खुले हैं।
बुधवार को जिलेभर के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर गौशाला मैदान में धरना देकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। संगठन के जिला संयोजक राजेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि साल-2013 में बीजेपी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सरकार की वादा खिलाफी से सभी कर्मचारी नाराज हैं, जो समय आने पर इसका जवाब जरूर देंगे।
कर्मचारी नेता लक्ष्मण राव मगर, गोपाल शर्मा, मुकेश पांडेय ने कहा कि राज्य में आज अधिकारी-कर्मचारी सर्वाधिक परेशान है। उनकी मांगों पर सरकार ने आश्वासन देकर भी पूरा नहीं किया। भरे मंच से उन्होंने ऐलान किया कि हम अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद में जाकर संघर्ष करने के लिए तैयार है। अधिकारी-कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई से नहीं हटेंगे पीछे।
सभा को कर्मचारी नेता दीपक शर्मा, रोहित साहू, वासुदेव भोई, चंदूलाल चन्द्राकर, योगेन्द्र सिंह राजपूत आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने उन्हें धोखा दिया हैं, लेकिन वे भी तटस्थ है, इसका वे प्रभावी जवाब देंगे।
प्रदर्शनकारियों में कर्मचारी नेता विजय पदमवार, जीके साहू, आरएन मिश्रा, ललित भांडे, हेमलाल साहू, संतोष दीवान, घनश्याम यादव, आरके साहू, खुमान सिंह ठाकुर, राकेश घोरपड़े, हेमंत ठाकुर, प्रकाश पवार, जगदीश साहू, एसआर टंडन, कृष्णा साहू, ओंकार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। दोपहर में रैली निकाल कर कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
क्या कहते है लोग
आज उनकी पेशी थी। नियत समय पर वह तहसील दफ्तर पहुंच गया। दो घंटे तक दफ्तर के सामने बैठा रहा। जब अधिकारी नहीं आए तो घर लौटना पड़ा। बृजलाल आमदी
ये हैं मांगें
पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए।
लोग होते रहे परेशान
खुले हैं।