धमतरी

एक हजार बुजुर्गों का सपना रहा अधूरा, आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लगा ब्रेक

आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर भी ब्रेक लग गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 11:00 PM IST
cg news
एक हजार बुजुर्गों का सपना रहा अधूरा, आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लगा ब्रेक

धमतरी. आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर भी ब्रेक लग गया है। करीब एक हजार बुजुर्गों ने बैद्यनाथ धाम, पुरी समेत अन्य तीर्थ स्थल का दर्शन करने का सपना देखा था, जो पूरा नहीं हो पाया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत हर साल बुजुर्गों को पुरी, भुवनेश्वर, द्वारकाधाम, सोमनाथ, नागेश्वरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णोदवी, रघुनाथ मंदिर, शिरडी, त्र्यंबकेश्वर, शनि सिगनापुर, तिरूपति बाजाली, रामेश्वरम, प्रयाग, काशी विश्वनाथ, सारनाथ, नालंदा, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, वैष्णव माता मंदिर समेत अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। इस महीने में बैद्यनाथ धाम, पूरी, अमृतसर जाने के लिए बुजुर्गों ने समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। सभी का मेडिकल चेकअप भी हो गया था। आचार संहिता लगने से योजना पर भी ब्रेक लग गया।

अधिकारी समाज कल्याण विभाग, एमएल पाल ने बताया मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से लाभान्वित होने के लिए बुजुर्गों ने आवेदन किया है। चुनाव आचार संहिता के कारण इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

Published on: