
किया है।
मुख्यमंत्री यहां एकलव्य खेल मैदान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 55 साल तक शासन करने के बाद भी उन्होंने यहां का कोई विकास नहीं किया। अब मछली की तरह सत्ता में आने के लिए तड़प रहे हैं। प्रदेशवासियों का आज भी वह दिन याद है, जब कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में थी, तो कैसे भय, भूख और आतंक पैदा किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि युवराज पूरे देशभर में अपनी क्रियाकलापों से हंसी के पात्र बने हुए हैं। वे कभी मंदिर जाता है, तो कभी मस्जिद। पहले वह यह बताए कि उनकी गोत्र क्या है। सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत साफ है, इसलिए पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है। आम जनता का भरोसा रमन सरकार के प्रति है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा, डा. एनपी गुप्ता, सरला जैन, शिवप्रताप ठाकुर, प्रीतेश गांधी विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह सभास्थल पर शाम 4 बजकर 17 मिनट पर पहुंचे। वे करीब यहां एक घंटे तक रहे। उल्लेखनीय है कि सभा में पांच हजार कुर्सियां लगाई गई थी, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी।
उधर, धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकिट के प्रबल दावेदार इंदर चोपड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की सभा में अनुपस्थिति को लेकर राजनैतिक चर्चाओं का बाजार भी गरम रहा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इंदर चोपड़ा को अपने बंगले में बुलाकर चर्चा भी की थी।