धमतरी

महिला की बिमारी का फायदा उठाकर डॉक्टर ने की बलात्कार, क्लिनिक बुलाकर कई बार की घिनौनी हरकत, FIR के बाद फरार

Rape Case: इलाज के लिए आई एक संभ्रांत परिवार की महिला से डाक्टर द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है।

less than 1 minute read
Mar 24, 2024

Dhamtari Rape Case: इलाज के लिए आई एक संभ्रांत परिवार की महिला से डाक्टर द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डाक्टर की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के कुकरेल का है। धमतरी शहर के मुजगहन निवासी संजय तिवारी का कुकरेल में क्लिनिक है। यहां एक संभ्रांत परिवार की महिला इलाज कराने पहुंची। महिला ने संतान सुख नहीं मिलने की समस्या बयां की। इलाज के लिए महिला संजय तिवारी के मंदिर के बाजू स्थित क्लिनिक में पहुंची। डाक्टर ने महिला को कुछ दवाई लेने की सलाह दी।

पीडित महिला ने केरेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी परेशानी का फायदा उठाते हुए डाक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। महिला ने डाक्टर पर 20 सितंबर 2021 से 19.1.2022 तक दैहिक शोषण करने का भी आरोप लगाई है। यही नहीं डाक्टर ने लोक लाज के भय से महिला को यह बात किसी को नहीं बताने डराता-धमकाता रहा। त्रस्त महिला ने 15 मार्च 2024 को केरेगांव थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने संजय तिवारी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
25 Mar 2024 08:23 am
Published on:
24 Mar 2024 02:07 pm
Also Read
View All