
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शहर से गुजरी नेशनल हाइवे में मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा।आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर अब लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है। जबकि सड़क हादसों में अधिक लोगों की मौत हो जाती है और यह मौत स्वभाविक नहीं होती। कहीं न कहीं किसी की लापरवाही से ही होती है।कितने परिवार उजड़ गए और कितने लोग बेसहारा हो गए।यह हालात रोजाना ही गांव-शहर में दिखाई देते हैं, जब मेटाडोर, टैक्टर, पिकअप जैसे खुले मालवाहकों में सवारी ढोई जाती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ऐसा ही मामला देर रात तेज रफ्तार से आ रही सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सीआरएपीएफ के डीएसपी समेत तीन अन्य जवानों को चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए डीसीएच में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ के डीएसपी दिलीप डहरिया अपने मातहात कर्मचारियों के साथ वाहन क्रमांक सीजी-019-एन-6879 में सवार होकर नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे कि तभी श्यामतराई नाका के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।इस घटना के बाद ग्रामीणों से तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया है कि वाहन में डीएसपी समेत गन मैन और दो अन्य जवानों को हल्की चोट आई है। इन्हें तुरंत इलाज के लिए डीसीएच अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार उनका इलाज जारी है।