
मगरलोड. सोशल मीडिया में सुसाइड नोट लिखकर विद्युत सब स्टेशन के ऑपरेटर ने अपने ठेकेदार के ऊपर प्रताडऩा का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम अमलीडीह निवासी रवि कुमार निर्मलकर (28) पिता ठाकुर राम कार्यरत था, जिसने 3 सितंबर की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बताया गया है कि वह विद्युत सब स्टेशन चगोराभाठा रायपुर में 2015 से आपरेटर पद कार्यरत था। 3 सितंबर रविवार को रवि कुमार निर्मलकर अपने ससुराल दरबा आया था। पत्नी और दो साल की बच्ची को लेकर नाना गांव परसवानी आए। रात 8 बजे नाना-नानी के साथ खाना खाकर सोने के लिए कमरा में चला गया।
इस बीच रात करीब साढ़े 3 बजे लाइट बंद हो गया था। लाइट आने के बाद घर के परिजनों ने देखा कि दूसरे मंजिल कमरा में पंखा हुक में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया था। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि कुमार ने दो-चार दिन पहले सोशल मीडिया में ठेकेदार के ऊपर मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाकर करने की जिक्र किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
कर्मचारियों ने रवि कुमार को आत्महत्या करने में मजबूर करने ठेकेदार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। इसके विरोध में विद्युत सब स्टेशन ठेका कर्मचारियों ने थाना का घेराव कर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
यह भी पढें : चाट खाने से बच्चों की बिगड़ी तबियत... बीमार होकर 2 मासूमों की मौत, इलाके में सनसनी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पता चला है कि मृतक दो चार दिन पहले सुसाइड नोट लिखकर डाला था। अभी तक सुसाइड नोट जप्त नहीं हुआ हैं। सुसाइड नोट जप्त कर मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।