धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इन छुट्टियों का निर्धारण स्थानीय पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि जिले के लोग पारंपरिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में दोनों स्थानीय अवकाश की तारीखें स्पष्ट की गई हैं। इसके अनुसार, अक्टूबर और नवंबर महीने में एक-एक दिन स्थानीय छुट्टी रहेगी।