18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Closed: आज स्कूल-आंगनबाड़ी में रही छुट्टी! मुंगेली कलेक्टर ने दिया आदेश, भारी बारिश से रहें सतर्क

School Closed in Mungeli: मुंगेली में भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
3 min read
Google source verification
CG School Holiday

CG School Holiday: आज स्कूल-आंगनबाड़ी में रही छुट्टी(photo-patrika)

School Closed: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुंगेली जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अगले 48 से 72 घंटों तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर स्कूल भवनों का उपयोग राहत शिविर के रूप में भी किया जाएगा।

Mungeli School Holiday: कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी शनिवार को बंद रखा गया। हालांकि, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर भवन, अभिलेख और अन्य आवश्यक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर स्कूल बनेंगे राहत शिविर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि बारिश के कारण बाढ़ या अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो विद्यालय भवनों का उपयोग अस्थायी राहत शिविर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए सभी संस्थानों को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने विशेष रूप से उन स्कूलों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, जहां भवनों में सीपेज या सिलन की समस्या है। ऐसे स्कूलों को भवनों की स्थिति की जानकारी तत्काल जिला शिक्षा कार्यालय को देने को कहा गया है।

IMD ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंगेली जिले के लिए अगले 48 से 72 घंटों के दौरान भारी से अत्यंत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। संभावित बाढ़, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 और 34 के तहत यह आदेश जारी किया है।

राहत के लिए सामाजिक संस्था भी आई आगे

जिले में संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन ने भी राहत और सहयोग के लिए हेल्पलाइन जारी की है। संस्था ने कहा है कि यदि किसी परिवार का राशन बारिश में खराब हो गया हो या उनका आशियाना क्षतिग्रस्त हुआ हो, तो वे मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने राहत सामग्री, स्वास्थ्य सहायता और सामुदायिक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। सहायता के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 9300711483 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग