शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने अब 733 बूथों में सेल्फी पाइंट बनाएगी।
धमतरी. धमतरी जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने अब 733 बूथों में सेल्फी पाइंट बनाएगी। मतदान कर जैसे ही मतदाता निकलेंगे, वे यहां साइड में बने करीब पांच फीट की ऊंचाई वाले पोस्टर के आगे खड़े होकर सेल्फी निकालेंगे और इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में डालेंगे। आयोग उत्कृष्ट सेल्फी को पुरस्कृत करेगा।
उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में कुल 5 लाख 92 हजार 141 मतदाता है। इनमें धमतरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 9 हजार 182 मतदाता है। कुरूद में 1 लाख 93 हजार 839 मतदाता तथा सिहावा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 89 हजार 120 मतदाता है।
चुनाव में आमतौर पर देखा गया है कि करीब 80 फीसदी ही मतदान होता है। विविध कारणों के चलते 20 फीसदी मतदाता केन्द्र तक नहीं पहुंचते। ऐसे मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
शत प्रतिशत मतदान के लिए इस साल तो चुनाव आयोग ने प्रत्येक बूथ में वोटर सेल्फी जोन भी बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में निर्वाचन आयोग द्वारा घर-घर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को मतदाता परिचय पर्ची के साथ भेजकर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रत्येक विधानसभा में पांच उत्कृष्ट सेल्फी का चयन किया जाएगा तथा इन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सीआर प्रसन्ना ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान में भागीदारी कर सेल्फी लेने की अपील की है ताकि ये यादगार पल हमेशा के लिए उनके मोबाइल की गैलरी में दर्ज हो जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में सेल्फी जोन तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन में व्यापक संख्या में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं मतदान भागीदारी बढ़ाने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रत्येक मतदान केंद्र में वोटर सेल्फी जोन बनाने का निर्देश दिया हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर उसी भवन में लगभग चार से पांच फीट की ऊंचाई पर ऐसे स्थान पर पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि मतदाता उस पोस्टर के सामने खड़ा होकर अपने मोबाइल से सेल्फी ले सके।
सकते हैं।