धमतरी

रास्ते में अचानक ट्रक के संपर्क में आ गया बिजली का तार, फिर देखते ही देखते जलकर राख हो गया सबकुछ

लुधियाना से सायकल टायर लेकर आई एक ट्रक हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से जलकर स्वाहा हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 10:59 AM IST
fire in truck
रास्ते में अचानक ट्रक के संपर्क में आ गया बिजली का तार, फिर देखते ही देखते जलकर राख हो गया सबकुछ

धमतरी. छत्तीसगढ़ में लुधियाना से सायकल टायर लेकर आई एक ट्रक हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से जलकर स्वाहा हो गई।चालक और परिचालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को ट्रक में आगजनी की यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। अर्जुनी पुलिस के मुताबिक पंजाब के लुधियाना से शहर के गुरूनानक सायकल पार्ट्स व्यवसायी ने सायकल टायर मंगवाया था।आर्डर की डिलवरी देने के लिए ट्रक क्रमांक पीबी 13 एएफ-8947 शनिवार को शहर पहुंचा था।व्यापारी कमलजीत सिंह से संपर्क करने के बाद माल खाली करने के लिए वह सेहराडबरी स्थित गोदाम जा रहा था, कि तभी मारूति शो-रूम के पीछे कच्चे रास्ते हाईटेंशन तार की संपर्क में आ गया। इससे जोर से स्पार्किंग हुई और ट्रक में आग पकड़ लिया।देखते ही देखते इस आग ने ट्रक में रखे सायकल के टायर को चपेट में ले लिया।आग की लपेटे इस कदर फैली की पूरी ट्रक ही चंद मिनटों में जलकर खा हो गई।

बताया गया है कि ट्रक में करीब 130 बंडल सायकल टायर था। प्रत्येक बंडल में सौ नग टायर थी, इस तरह 13 सौ नग टायर इसमें भरा था। आगजनी में सायकल पार्ट्स व्यवसायी कमलजीत सिंह को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बहरहाल, अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इधर, आग से ट्रक के घिरते ही चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत भी की। कुछ देर में ही पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने भरसक प्रयास किया गया, रबर का सामान होने से यह वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Published on: