शहर मेंं डेंगू से हो रहे मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने धमतरी जिले मेंं हाईअलर्ट जारी कर दिया है।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर मेंं डेंगू से हो रहे मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने धमतरी जिले मेंं हाईअलर्ट जारी कर दिया है। खासकर नगर निगम क्षेत्र में पैनी नजर है। यहां सफाई व्यवस्था का बुराहाल है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, इसलिए यहां डेंगू फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा अब संवेदनशील इलाकों का सर्वे कराया जा रहा है।
डॉक्टरों की माने तो विशेष प्रजाति के मच्छरों के काटने से डैंगू की बीमारी होती है। शहर में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए यहां खतरा ज्यादा मंडरा रहा है। वनांचल क्षेत्र देवपुर, सिहावा, गढड़ोगरी, बेलर समेत करीब दर्जन गांवों में मितानिनोंं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उधर निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को मच्छर भगाने के लिए शहर के टिकरापारा और नयापारा में में फाङ्क्षगग मशीन चलाया गया। शनिवार को शहर के 10 वार्डों में फागिंग मशीन चलाया जाएगा।
नोडल अधिकारी, डॉ फूलमाली ने बताया जिले मेंं कही से भी डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियात के तौर सावधानी बरती जा रही है। ऐसे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।
उधर विभाग ने डेंगू से निबटने के लिए अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 24 पीएचसी, 1 अर्बन, जिला अस्पताल समेत 4 सीएससी सेंटरों को आरडी कीट का वितरण किया गया है। जिला अस्पताल में मलेरिया और डेंगू के मरीजोंं के लिए 10 बिस्तर और निजी अस्पतालों में कम से कम 2 बिस्तर आरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।