धमतरी

Holiday Date 2025: कर लें प्लानिंग, इस साल 6 महीने सबसे ज्यादा छुट्टियां, जनवरी में 9 प्रमुख व्रत व त्योहार, देखें तारीख

Holiday Date 2025: साल 2025 में छुट्टियां ही छुट्टियां है। ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाकर लॉन्ग ​वीकेंड का फुल इंजाय कर सकते हैं। जनवरी में 9 प्रमुख व्रत व त्योहार है…
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 5:26 PM IST
Holiday date 2025, Long Weekends, holiday callender

Holiday Date 2025: नववर्ष की शुरूआत हो गई है। इस साल प्रमुख तीज-त्यौहार के अलावा अनेक स्थानीय पर्व, धार्मिक, सामाजिक व खेल कार्यक्रम होंगे। साल-2025 के 8 महीनों में शादी समारोह की व्यवस्तता रहेगी। वहीं साल के 6 महीने सबसे ज्यादा लंबी छुट्टियां पड़ रही है। जनवरी महीने में 9 प्रमुख व्रत और त्यौहार पड़ रहे हैं। 3 जनवरी रामकथा से धमतरी में कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट भी शुरू हो रहा है।

Holiday Date 2025: साल में कब कौन-सा पर्व व त्योहार मनाया जाएगा

6 जनवरी को गुरू गोविंद सिंह प्रकाश पर्व

13 जनवरी को लोहड़ी पर्व

14 जनवरी को मकर संक्रांति

19 फरवरी को शिवाजी महाराज जयंती

26 फरवरी को महाशिवरात्रि

14 मार्च को होली पर्व

30 मार्च को चैत्र नवरात्र प्रारंभ

31 मार्च को ईद-उल-फितर

10 अप्रैल को महावीर जयंती

12 मई को बुद्ध पूर्णिमा

9 अगस्त को रक्षाबंधन

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी

22 सितंबर को शारदीय नवरात्र

02 अक्टूबर को दशहरा पर्व

10 अक्टूबर को करवा चौथ

18 अक्टूबर को धनतेरस

20 अक्टूबर को दिवाली

18 दिसंबर गुरू घासीदास जयंती

25 दिसंबर को क्रिसमस

देखें साल 2025 के लॉन्ग वीकेंड की तारीख

मार्च 14 को होली, 15 को शनिवार, 16 को रविवार। 29 को शनिवार, 30 को रविवार, 31 सोमवार को ईद।

अप्रैल 10 को महावीर जयंती, 11 को छुट्टी लें तो, 12 को शनिवार और 13 को रविवार।

मई 10 को शनिवार, 11 को रविवार, 12 को बुद्ध पूर्णिमा। 29 को महाराणा प्रताप जयंती, 30 को छुट्टी लें तो, 31 को शनिवार और 1 जून को रविवार।

अगस्त 15 को स्वतंत्रता दिवस, 16 को जन्माष्टमी, 17 को रविवार।

सितंबर 5 को मिलादुन्नबी, 6 को शनिवार, 7 को रविवार।

अक्टूबर 18 को धनतेरस, 19 को रविवार, 20 को दीपावली, 21 को गोवर्धन पूजा

जनवरी में व्रत/त्यौहार

10 शुक्रवार - पौष पुत्रदा एकादशी

11 शनिवार - प्रदोष व्रत

13 सोमवार - पौष पूर्णिमा व्रत

14 मंगलवार - पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति

17 शुक्रवार - संकष्टी चतुर्थी

25 शनिवार - षटतिला एकादशी

26 रविवार - गणतंत्र दिवस

27 सोमवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि

29 बुधवार - माघ अमावस्या

शादी के विशेष मुहूर्त

जनवरी -16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27

फरवरी - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 15, 16, 18 19, 21 23, 25

मार्च - 1, 2, 6, 7, 12

अप्रैल - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

मई -1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

जून- 2, 4, 5, 7, 8,

नवंबर - 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30

दिसंबर - 4, 5, 6

नोट : साल-2025 में जुलाई, अगस्त, अक्टूबर महीने में नक्षत्रों की सही स्थिति न होने के कारण शादी करने के लिए कोई भी मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

नोट : जनवरी, फरवरी, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं।

Updated on:
2 Jan 2025, 5:26 PM IST
Published on: