धमतरी

ऐसा क्या हुआ जब पति ने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति से नाराज होकर तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल गई थी महिला
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2018, 11:53 AM IST
crime news

गया है।

जंगल में महिला की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी थी। लाश बहुत ही बुरी हालत में बरामद हुई थी। जिससे महिला की पहचान करने में काफी मुश्किलें आ रही थी। नगरी पुलिस ने बताया कि 8 मई को भोथली के जंगल में एक महिला की लाश सड़ी-गली लाश मिली थी।

शंका के आधार पर की पूछताछ

उसकी शिनाख्ती कुंती बाई ध्रुव (23) के रूप में हुई। पुलिस पंचनामा कारवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। शंका के आधार पर पुलिस ने उसके पति मिश्रीलाल ध्रुव (26) पिता हरिचंद से पूछताछ की, तो उसने गुनाह कबूल लिया।

बताया गया है कि दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। 5 मई को विवाद के बाद नाराज होकर कुंंती बाई तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल गई। मिश्रीलाल पीछे-पीछे जंगल चला आया और वहां उससे मारपीट की।

पति ने की हत्या

इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो वह घर लौट आया और गमछा लेकर फिर से जंगल गया और उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। गुनाह कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Published on: