धमतरी

बहू ने सास से मांगा रुपया, नहीं दिया तो बहू की हत्या कर किया ये सब

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Mar 03, 2018

धमतरी. बहु ने अपनी सास से 4 हजार रुपए मांगा, तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर उनमें विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते बहु भूमिका खाड़े (27) ने अपनी सास दुर्गा खाड़े (48) की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड निवासी दुर्गा बाई (48) अपने बेटे प्रहलाद राव (29), बहु भूमिका के साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व ही दुर्गा ने अपने निजी काम के लिए शेयर बैंक से 50 हजार रूपए का लोन लिया था। उसकी बहु भूमिका किसी काम को लेकर अपनी सास से 4 हजार रूपए रकम की मांग कर रही थी, लेकिन वह देने के लिए तैयार नहीं थी। बुधवार की रात इसी बात को लेकर दोनोंं के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। गुरूवार को सुबह फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि भूमिका ने अपनी सास की जमकर पिटाई कर दी। घटना के वक्त मृतिका का बेटा प्रहलाद अपने कमरे मेंं सो रहा था। दोनो के बीच विवाद बढऩे पर वह सोकर उठा और दोनोंं को समझाने लगा, इसी बीच उसकी मां दुर्गा बेहाश होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी संतोष जैन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी महिला भूमिका को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उधर घटना को लेकर परिजनोंं मेंं आक्रोश व्याप्त है। वे पुलिस प्रशासन से आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

होली पर बिगड़े हालात मुस्लिम समाज के लोगों ने हत्या के विरोध में लगाया जाम

कपड़े की दुकान मेंं करते है काम

पुलिस की मानेंं तो मृतिका का पुत्र प्रहलाद और उसकी पत्नी भूमिका दोनों शहर स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते है। आरोपी महिला की तीन बेटियां गीतांजलि (8), अर्चना (6) और ममता 3 है, जिसमेंं से सबसे बड़ी और मंझली बेटी हटकेशर स्कूल में पढ़ाई करती है। घटना के बाद से तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मां और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी विवाद हुआ। इस मामले की जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रहलाद, मृतिका का पुत्र

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। केपी चंदेल एएसपी

ये भी पढ़ें

Breaking: होली पर सामने आई प्रेम की रंजिश, युवक की गोली मारकर हत्या, मच गई अफरा तफरी
Updated on:
03 Mar 2018 10:47 am
Published on:
03 Mar 2018 08:21 am
Also Read
View All