23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर बिगड़े हालात मुस्लिम समाज के लोगों ने हत्या के विरोध में लगाया जाम

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फतेहाबाद रोड जाम कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 02, 2018

Murder

Murder

आगरा। होली के त्योहार पर आगरा में बड़ी वारदात हुई, होलिका दहन के कुछ समय बाद ही एंपोरियम मालिक की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एंपोरियम मालिक को एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया, लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फतेहाबाद रोड जाम कर दिया।

ये था मामला
थाना ताजगंज के ताजनगरी फेस एक, एमएमआइजी-7 निवासी 32 वर्षीय सईद पुत्र जमील ने भूतल पर हैंडीक्राफ्ट का शोरूम बना रखा है। पहली मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते थे। सईद की शाहगंज में मोबाइल की दुकान भी है। गुरुवार रात दस बजे वह तेलीपाड़ा निवासी सलमान के साथ नाहरगंज मिठाई की दुकान पर आया था। बाइक खड़ी करने लगे, इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो हमलावर पहुंचे। उन्होंने बराबर में बाइक लाकर सईद के सीने में गोली मार दी और फिर हवाई फायरक करते हुए मौके से फायर हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। सलमान अन्य लोगों की मदद से सईद को ताजगंज के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां हालत गंभीर बताने पर संजय प्लेस जीजी नर्सिग होम लाए, वहां से डॉक्टरों ने एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने एंपोरियम मालिक को मृत घोषित कर दिया।


फतेहाबाद रोड जाम
मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया गया है। शाहिद की हत्या के बाद माहौल न बिगड़े इसे लेकर पुलिस ने पूरा प्रयास किया, लेकिन होली के दिन सुबह युवक का शव पोस्टमार्टम होकर जैसे ही परिजनों के सपु्र्द किया गया, जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को जल्द आरोपियों कि गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।