23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: होली पर सामने आई प्रेम की रंजिश, युवक की गोली मारकर हत्या, मच गई अफरा तफरी

बताया गया है कि प्रेमिका के भाई ने घटना को अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification
UP Crime news

UP Crime news

बदायूं। होली के अवसर पर एक परिवार का रंग में भंग पड़ गया। पुरानी रंजिश को लेकर अर्जुन नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। बताया गया है कि प्रेमिका के भाई ने घटना को अंजाम दिया है।

ये है मामला
बताया गया है कि अर्जुन को गोली सोहनपाल ने मारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है अर्जुन का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्जुन उस लड़की को भगाकर अपने साथ ले गया। बाद में इस मामले में समझौता हो गया और गांव के लोगों ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया था। उसी बात को लेकर दोनों ही परिवारों में रंजिश चली आ रही थी।

आज लिया बदला
घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के महताबनगर की है। बताया गया है कि सोहन पाल पहले से घात लगाए बैठा हुआ था, जैसे ही अर्जुन होली खेलने के बाद नहाने गया, अकेला देखते ही मौका पाकर सोहनपाल ने तमंचा निकालकर अर्जुन के गोली मार दी, जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अर्जुन के पिता ने तहरीर में बताया है कि 3 साल पहले समझौते के बाद लड़की देने के बाद आरोपी के परिजन दुश्मनी मान रहे थे और आज मौका पाकर गोली मारकर अर्जुन की हत्या कर दी। लड़की के परिजन घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें -
इस सरकारी कार्यालय में खास तरीके से मनाई गई होली, वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखें वीडियो
30 फीट चौड़ी जलती होलिका की आग से निकला पण्डा, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें -
धुलेंडी पर इस गांव में नहीं खेली जाती है होली, जानिए चौंकाने वाला कारण
राहुल गांधी की ये चाल उड़ाएगी भाजपाइयों को होश, 2019 से पहले बड़ा कदम, देखें वीडियो