23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री जगन्नाथ जी ने खेली फूलों की होली

कमला नगर स्थित श्री जगन्ननाथ मंदिर में आयोजित किया गया होली उत्सव, चैतन्य महाप्रभु की बाल लीलाओं पर प्रस्तुत की नाटिका

2 min read
Google source verification
radha krishna

radha krishna

आगरा। कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तिमय होली के रंगों में डूबा नजर आया। भक्तों ने राधा व श्याम सुंदर के साथ फूलों की होली खेली। इससे पूर्व मंदिर के महन्त अरविन्द स्वरूप दास ने राधा कृष्ण का फूलों से अभिषेक किया। इस अवसर पर वृंदावन इस्कॉन गुरुकुल के 50 बच्चों ने चैतन्य महाप्रभु की बाल लीलाओं पर नाटिका भी प्रस्तुत की। हर किसी ने इस नाटिका को सराहा। बच्चों का रंगकर्म कला देखते ही बनती थी। इसके साथ ही पूरे शहर में होली की धूम रही। विभिन्न समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर एकदूसरे को होली की बधाई दी।

कथा का वाचन

होली के मौके पर श्री जगन्नाथ मंदिर में विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ राधा कृष्ण का पुष्पों से अभिषेक किया गया। भक्तों ने भी फूलों व गुलाल की भक्तिमय होली का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके परान्त वृंदावन इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष राधाकांत प्रभु ने चैतन्य महाप्रभु की कथा का वाचन किया। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य व बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने हर किसी को भक्ति और सत्य की राह दिखाई।

चैतन्य महाप्रभु ने असुर का उद्धार किया

इस्कॉन गुरुकुल के बच्चों ने नाटिका के माध्यम से बताया कि कैसे चैतन्य महाप्रभु ने जगाई मधाई असुर का उद्धार किया था। अंत में आरती पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दो मार्च को चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिवस के मौके पर उनका अभिषेक किया गया। उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए। वहीं गुरुकुल के बच्चों द्वारा इस मौके पर चैतन्य महाप्रभु की लीला पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस मौके पर राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव बंसल, केशव बंसल, नवल किशोर शर्मा, विकास बंसल (लड्डू भाई), मनोज अग्रवाल, अखिल बंसल, अमित बंसल, भरत शर्मा, अजय अवागढ़, सुशील चौहान, प्रकाश अग्रवाल, नीते अग्रवाल, विकास (जीएमबी) आदि मौजूद थे।