भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि धमतरी के स्थानीय लोगों द्वारा संचालित एक व्हाट्सप्प ग्रुप में बीती रात 3 बजे एक आपत्तिजनक टिपण्णी शेयर की गयी। इसमें भाजपा और आरएसएस के नेताओं की अश्लील तस्वीर के साथ भद्दी टिप्पणी की गयी थी।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भाजपा और संघ के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील टिप्पणी के कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। वहां के स्थानीय विधायक रंजना दीपेन्द्र साहू और कार्यकर्ताओं ने थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि धमतरी के स्थानीय लोगों द्वारा संचालित एक व्हाट्सप्प ग्रुप में बीती रात 3 बजे एक आपत्तिजनक टिपण्णी शेयर की गयी। इसमें भाजपा और आरएसएस के नेताओं की अश्लील तस्वीर के साथ भद्दी टिप्पणी की गयी थी।
भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले में ग्रुप एडमिन और टिप्पणी शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान होने का बाद आवश्यक कार्यवाई करेगी।