धमतरी

Dhamtari News: प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पूछा-छत्तीसगढ़ी मुहावरा कथरी ओढ़े घी खाय का अर्थ क्या है?

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ से संबंधित पूछे गए कई प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को उलझाया। छात्रा डिंपल सिन्हा, दामिनी साहू, तेजस्वी साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ी मुहावरा कथरी ओढ़े घी खाय का अर्थ क्या है?
2 min read
May 11, 2026
Dhamtari News: प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पूछा-छत्तीसगढ़ी मुहावरा कथरी ओढ़े घी खाय का अर्थ क्या है?
प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (Photo Patrika)

Dhamtari News: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा-9वीं में प्रवेश के लिए रविवार को धमतरी ब्लाक के 6 केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके आधा घंटा पूर्व से ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच गए थे। परीक्षा के लिए 2040 छात्र-छात्राओंं ने अपना पंजीयन कराया था, जिसमें से 1853 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिलाई। परीक्षा 100 अंकों का था।

जिन बच्चों ने परीक्षा की तैयारी अच्छी की थी, उन्हें प्रश्नों के वैकल्पिक उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन जिन्होंने तैयारी नहीं की उन्हें प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई। छत्तीसगढ़ से संबंधित पूछे गए कई प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को उलझाया। छात्रा डिंपल सिन्हा, दामिनी साहू, तेजस्वी साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ी मुहावरा कथरी ओढ़े घी खाय का अर्थ क्या है?

धान देने की परंपरा किस त्यौहार से संबंधित है?, छत्तीसगढ़ में रावण की मूर्ति कहां पर है?, छत्तीसगढ़ वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय कहां स्थित है?, छत्तीसगढ़ सरकार का जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है? छत्तीसगढ़ के अधिकारिक राज्य गीत में कुल कितनी नदियों तथा कितने जिलों का उल्लेख हुआ है? समेत गणित के कई प्रश्नों ने उलझाया।

धमतरी में स्कूल संचालित नहीं

आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारी विमल साहू ने बताया कि धमतरी में प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा ९वीं में प्रवेश के लिए स्कूल संचालित नही है। चयनित होने वाले बच्चे रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत प्रदेश के कुल १७ स्कूलों में एडमिशन ले सकेंगे।

इससे सम्बंधित खबर

असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियङ्क्षरग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी।नोटिफिकेशन के अनुसार, 13 मई को दोपहर 12 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है। अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। सशुल्क त्रुटि सुधार 15 से 17 जून तक किए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Published on:
11 May 2026 02:03 pm