धमतरी

RBI के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब खाताधारकों को खुद ही जनरेट करना होगा एटीएम पिन

आरबीआई ने अब एटीएम नियमोंं में फेरबदल कर दिया है। हितग्राहियोंं पिन स्वयं को जनरेट करना
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 11:34 AM IST
bank news
RBI के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब खाताधारकों को खुद ही जनरेट करना होगा एटीएम पिन

धमतरी. बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए आरबीआई ने अब एटीएम नियमोंं में फेरबदल कर दिया है। इसके तहत बैंकोंं मेंं अब एटीएम के लिए आवेदन करने पर एटीएम तो उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन इसका पिन स्वयं को जनरेट करना पड़ रहा है। इसके बारे में अधिकांश हितग्राहियोंं को कोई जानकारी नहीं है। ऐसे मेंं उन्हें बैंकोंं का चक्कर काटना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र शासन ने कई कड़े नियम बना दिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा फेरबदल बैकिंग सेक्टर मेंं किया गया है। इसके तहत आरबीआई ने एटीएम और ऑनलाइन खाता खुलवाने के नियमों में भी परिवर्तन कर दिया है, लेकिन बैंकों में इसकी जानकारी हितग्राहियों को नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है धमतरी जिले में स्टेट बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी, सिडिंकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न बैंकों के करीब 94 शाखाएं संचालित हो रही है। इन बैंकोंं में करीब 8 लाख से ज्यादा खाताधारी है। इसमें से करीब 90 फीसदी यानि 7 लाख 20 हजार हितग्राहियों के पास मैनुअल एटीएम और डेबिट कार्ड हैं, इसलिए बैंक इन हितग्राहियोंं को चिपयुक्त एटीएम कार्ड लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। एक जानकारी के अनुसार जिले के करीब 40 फीसदी हितग्राहियों के आवेदन के बाद उन्हें एटीएम कार्ड को उपलब्ध करा दिया है, लेकिन पिन नंबर हितग्राहियों को जारी करने के लिए कहा जा रहा है।

जानकारी के अभाव में ये हितग्राही बैंकों का चक्कर काट रहे हैं। हितग्राही ओमकार साहू, सत्येन्द्र सोनी ने बताया कि चार महीने बाद एटीएम कार्ड तो मिला, लेकिन पिन नंबर कैसे जनरेट करना है। इसकी सही जानकारी बैंकोंं में नहीं दी जा रही है। ऐसे में एटीएम का उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं। बताया गया है कि जिले में ऐेसे 7 हजार से अधिक हितग्राही, जिन्हें एटीएम को दिया गया है, लेकिन पिन नंबर के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है।

लीड बैंक अधिकारी, अमित रंजन ने बताया सभी बैंक प्रबंधकोंं को अपने हितग्राहियों को एटीएम पिन जनरेट करने समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उधर बैंकिंग सूत्रोंं की मानेंं तो नए एटीएम धारको को पिन जनरेट करने के लिए बैंक से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पीआईएफ स्पेश एटीएम कार्ड का लास्ट 4 डिजिट अकाउंट नंबर को टाइप कर 567676 में मैसेज करना है, लेकिन इसकी जानकारी हितग्राहियों को नहीं है। ऐेसे में करीब 6 हजार से अधिक हितग्राहियों का कार्ड ब्लाक होने की संभावना है।

Published on: